10th Class Hindi Supplementary Reading Chapter 2 Satya Ki Mahima Notes Question Answer Summery Guide Extract Mcq Pdf Download Kannada Medium Karnataka State Syllabus 2025 satya ki mahima prashn uttar hindi satya ki mahima question and answer satya ki mahima class 10 question answer kseeb solutions for class 10 hindi satya ki mahima notes सत्य की महिमा notes 10th standard hindi notes 10th ಹಿಂದಿ ನೋಟ್ಸ್ ಸತ್ಯ ಕಿ ಮಹಿಮ ಹಿಂದಿ ನೋಟ್ಸ್ satya ki mahima 10th standard satya ki mahima summery.

10th Standard Satya Ki Mahima Hindi Notes
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
1.सत्य क्या होता है ? उसका रूप कैसे होता है?
उत्तर: सत्य दृष्टि का प्रतिबिंब है, ज्ञान की प्रतिलिपि है, आत्मा की वाणी है। जो कुछ भी अपनी आँखों से देखा, उसे सही तरह से बोला जाये, यही सत्य है।
2.झूठ का सहारा लेते हैं तो क्या-क्या सहना पड़ता है?
उत्तर: झूठ का सहारा लेते हैं तो मुँह काला करना पड़ता है और अपमानित होना पड़ता है ।
3.शास्त्र में सत्य बोलने का तरीका कैसे समझाया गया है?
उत्तर: शास्त्र में सत्य बोलने का तरीका ऐसा समझाया गया है। ‘सत्यं ब्रूयात्, प्रियं ब्रूयात्, न ब्रूयात् सत्यमप्रियम्’ अर्थात् सच बोलो जो दूसरों को प्रिय लगे, अप्रिय सत्य मत बोलो ।
4.संसार में महान व्यक्तियों ने सत्य का सहारा लिया है।’ – सोदाहरण समझाइए।
उत्तर: संसार में जितने महान व्यक्ति हुए, सबने सत्य का सहारा लिया है। राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा विश्वविख्यात है। राजा दशरथ ने सत्यवचन निभाने के लिए अपने प्राण त्याग दिए। महात्मा गाँधी ने सत्य के द्वारा विदेशी शासन को झकझोर दिया।
5. झूठ बोलनेवालों की हालत कैसी होती है?
उत्तर: झूठ बोलनेवालों से लोगों का विश्वास उठ जाता है। उनकी उन्नति के द्वार बंद हो जाते हैं।
6. महात्मा गाँधी का सत्य की शक्ति के बारे में क्या कथन है?
उत्तर: महात्मा गाँधी का सत्य की शक्ति के बारे में यह कथन है कि सत्य एक विशाल वृक्ष है। उसका जितना आदर किया जाता है, उतने ही फल उसमें लगते हैं। उनका अंत नहीं होता।
7.हर स्थिति में सत्य बोलने का अभ्यास क्यों करना चाहिए?
उत्तर: सत्य वह चिनगारी है जिससे असत्य पल भर में भस्म हो जाता है। इसलिए हर स्थिति में सत्य बोलने का अभ्यास करना चाहिए।