10th Standard Hindi Samay Ki Pehchan Notes | दसवीं कक्षा समय की पहचान हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर

samay ki pehchan

10th Standard Hindi Samay Ki Pehchan Notes Question Answer Summery Guide Mcq Pdf Download in Kannada Medium Karnataka State Syllabus 2025 दसवीं कक्षा समय की पहचान हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर Kseeb Solution For Class 10 Hindi Chapter 11 Notes samay ki pehchan notes kseeb solutions SSLC hindi notes समय की पहचान कविता का भावार्थ in hindi समय की पहचान Notes समय की पहचान कविता का भावार्थ समय की पहचान notes class 10 ಸಮಯ ಕಿ ಪೆಹಚಾನ್ ನೋಟ್ಸ್ samay ki pehchan summary in kannada.

samay ki pehchan

दसवीं कक्षा समय की पहचान हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर

नाम : सियारामशरण गुप्त

जीवन-काल : 1895 1963

रचनाएँ: अनाथ, आर्द्रा, आत्मोत्सर्ग, बापू, नकुल आदि।

विषय: : राष्ट्र-प्रेम, भारतीय संस्कृति का गौरव-गान.

1.कवि के अनुसार मनुष्य को सुख कब नहीं मिलता ?

उत्तर: जो मनुष्य समय को नष्ट करता है, कवि के अनुसार उसे सुख नहीं मिलता।

2.बहाने बनाने का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर : बहाने बनाने का प्रमुख कारण मानव का आलस्य है ।

3. समय किसका दिया हुआ अनुपम धन है?

उत्तर: समय ईश (भगवान) का दिया हुआ अनुपम धन है ।

4. कवि किस पर विश्वास करने को कहते हैं ?

उत्तर: कवि आत्मा पर विश्वास करने को कहते हैं।

5. समय के खोने से क्या होता है?

उत्तर: समय के खोने से बाद में पछताना पड़ता है।

1.मनुष्य के लिए सुख की प्राप्ति कब संभव है?

उत्तर: जब मनुष्य समय का सदुपयोग करता है, तब वह ज़रूर ही सुख पाता है। जब कोई व्यक्ति समय को बेकार गँवाता है, वह कभी भी सुख पा नहीं सकता।

2. समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए ?

उत्तर: समय बहुत ही मूल्यवान है। इसलिए हमें पल-पल समय का सदुपयोग करना चाहिए। हमें जो काम आज करना है, उसे अभी करने का प्रयत्न करना चाहिए। अपने कर्तव्य का पालन करने में देर नहीं करनी चाहिए।

3. कविता की अंतिम चार पंक्तियों में कवि क्या कहना चाहते हैं?

उत्तर: कवि कहते हैं कि हमें जो काम करना है, उसी में तन-मन लगाना चाहिए। करूँ या नहीं करूँ इस प्रकार की दुविधा में नहीं पड़ना चाहिए । आत्मविश्वास के साथ काम करने में आगे बढ़ना चाहिए। समय के खो जाने के बाद पछताने से कोई लाभ नहीं होगा।

(सर्वथा, चक्रवर्ती, करो अभी, शुभ)

1.जो करना है,………… कल हो क्या जाने ?(करो अभी)

2.चाहो तुम क्यों नहीं ………..भी होके ?(चक्रवर्ती)

3. यही समय ही अहो तुम्हारा…… जीवन है। (शुभ)

4. खोकर पीछे इसे…….. पछताओगे। (सर्वथा)

  1. आलस : परिश्रम :: नष्ट : लाभ
  2. जानो : मानो :: लगा दो : भगा दो जगा दो।
  3. धन : निर्धन :: दिया : लिया ।
  4. जीवन : मरण :: खोना : पाना ।
1) उद्योगी
2) आलस
3) जीवन
4) समय
5) द्रव्य
1) सुख
2) अनुपम धन
3) समता
4) बहाना
5) पल-पल
6) सुसमय

उत्तर: 1-5, 2-4, 3-5, 4-2, 5-3

उदा : जाता पाता

1.बहाने – जाने

2.समता – सकता

3.धन – जीवन

4.लगा दो – भगा दो

5.जानो – मानो

6.पाओगे – पछताओगे ।

  1. चकरवरती – चक्रवर्ती
  2. चिता – चिंता
  3. नश्ट – नष्ट
  4. अलास – अलस
  5. सरवथा – सर्वथा
  6. सयम – संयम

उदा : समय-सुसमय

  1. पुत्र – सुपुत्र
  2. फल – सुफल
  3. मन – सुमन
  4. योग्य – सुयोग्य
  5. यश – सुयश
  6. नाद – सुनाद
  7. मति – सुमति

एक पहर-……………. घंटे । (तीन)

एक दिन-………………घंटे । (चौबीस)

एक सप्ताह-………………..दिन। (सात)

एक पक्ष -………………….दिन। (पन्द्रह)

एक मास-………………………. दिन। (तीस, इकतीस)

एक साल-…………………….दिन। (365)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *