10th Standard Mahila Ki Sahas Gatha Notes |दसवीं कक्षा महिला की साहस गाथा हिंदी नोट्स

10th class Mahila Ki Sahas Gatha Hindi Notes pdf download

10th Standard Mahila Ki Sahas Gatha Hindi Notes Question Answer Summery Guide Extract Mcq Pdf Download Kannada Medium Karnataka State Syllabus 2025 दसवीं कक्षा महिला की साहस गाथा हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर Kseeb Solution For Class 10 Hindi Chapter 13 Notes mahila ki sahas gatha question and answer summery in kannada 10th standard hindi mahila ki sahas gatha question answer class 10 hindi mahila ki sahas gatha question answer mahila ki sahas gatha 10th class question answer mahila ki sahas gatha 10th question answer hindi ಸಮಯ ಕಿ ಪೆಹಚಾನ್ ನೋಟ್ಸ್ महिला की साहस गाथा question answer sslc mahila ki sahas gatha question answer hindi.

10th class Mahila Ki Sahas Gatha Hindi Notes pdf download

दसवीं कक्षा महिला की साहस गाथा हिंदी नोट्स

1. बिचेंद्री पाल को कौन-सा गौरव प्राप्त हुआ है?

उत्तर: बिचेंद्री पाल को एवरेस्ट की चोटी पर चढ़नेवाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त हुआ है ।

2. बिचेन्द्री के माता-पिता कौन थे?

उत्तर: बिचेन्द्री की माता का नाम हंसादेई नेगी तथा पिता का नाम किशनपाल सिंह था।

3.बिचेंद्री ने क्या निश्चय किया ?

उत्तर: बिचेंद्री ने अपने बड़े भाई की तरह पहाड़ चढ़ने का निश्चय किया।

4.बिचेंद्री ने किस ग्लेशियर पर चढ़ाई की ?

उत्तर: बिचेंद्री ने गंगोत्री ग्लेशियर की चढ़ाई की ।

5.सन् 1983 में दिल्ली में कौन-सा सम्मेलन हुआ था ?

उत्तर: सन् 1983 में दिल्ली में हिमालय पर्वतारोहियों का सम्मेलन हुआ था।

6.एवरेस्ट पर भारत का झंडा फहराते समय पाल के साथ कौन थे ?

उत्तर: एवरेस्ट पर भारत का झंडा फहराते समय बिचेंद्र पाल के साथ अंग दोरजी थे।

7.कर्नल का क्या नाम था ?

उत्तर: कर्नल का नाम खुल्लर था ।

8.लहाटू कौन-सी रस्सी लाया था?

उत्तर: लहाटू एक नायलान की रस्सी लाया था।

9. बिचेंद्री ने थैले से कौन-सा चित्र निकाला ?

उत्तर: बिचेंद्री ने थैले से दुर्गा माँ का चित्र निकाला।

10. कर्नल ने बधाई देते हुए बिचेंद्री से क्या कहा ?

उत्तर: कर्नल ने बधाई देते हुए बिचेंद्री से कहा कि देश को तुम पर गर्व है।

11.मेजर का नाम क्या था ?

उत्तर: मेजर का नाम कुमार था ।

12.बिचेंद्री को भारतीय पर्वतारोहण संघ ने कौन सा पदक देकर सम्मान किया ?

उत्तर: बिचेंद्री को भारतीय पर्वतारोहण संघ ने प्रतिष्ठित स्वर्ण-पदक और कई पुरस्कार प्रदान किए ।

1.बिचेंद्री पाल के परिवार का परिचय दीजिए।

उत्तर: बिचेंद्रीपाल का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। उनके माता-पिता थे – किशनपाल सिंह तथा हँसादेई नेगी। बिचेंद्री का बड़ा भाई पहाड़ चढ़ने में रुचि रखता था। बिचेंद्री को अपने बड़े भाई से ही पर्वतारोहण का चस्का लगा ।

2. बिचेंद्री का बचपन कैसे बीता ?

उत्तर: बिचेंद्री का बचपन कष्टों में बीता। वह रोज पाँच किलो मीटर पैदल जाया करती थी। उसने सिलाई का काम भी सीख लिया। उसने एम.ए. संस्कृत तथा बी.एड की डिग्रियाँ हासिल कीं। वह बचपन से ही पहाड़ों पर चढ़ने के सपने देखने लगी।

3. बिचेंद्री ने पर्वतारोहण के लिए किन-किन चीज़ों का उपयोग किया ?

उत्तर: बिचेंद्री ने पर्वतारोहण के लिए एक नायलान की रस्सी, फावडा तथा आक्सीजन आदि चीज़ों का इस्तेमाल किया।

4. एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचकर बिचेंद्री ने क्या किया ?

उत्तर: एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचकर बिचेंद्री ने पहले फावड़े से बर्फ को खोद कर अपने लिए सुस्थिर स्थान तैयार कर लिया। फिर अपना सिर झुका कर हिमालय को नमस्कार किया। एवरेस्ट शिखर का चुंबन किया। फिर लाल कपड़े में ‘हनुमान चालीसा’ और माँ दुर्गाजी के चित्र को लपेट कर एवरेस्ट शिखर पर गाड़ दिया ।

1. बिचेंद्री ने पहाड़ पर चढ़ने की तैयारी किस प्रकार की ?

उत्तर: बिचेंद्री पाल के दल के नेता थे अंग दोरजी। बिचेंद्री बड़े उत्साह के साथ पहाड़ पर चढ़ने लगी। वह फावड़े से बर्फ काटते हुए, नायलन रस्सी को पकड़ कर ऊँचाई पर चढ़ने लगी । वह आक्सीजन काफी मात्रा में लेते हुए ऊपर चढ़ने लगी। वह 23 मई 1984 के दुपहर 1.07 एवरेस्ट शिखर पर पहुँच गई ।

2. दक्षिणी शिखर पर चढ़ते समय बिचेंद्री के अनुभव के बारे में लिखिए।

उत्तर: बिचेंद्री पाल दक्षिणी शिखर चढ़ रही थी। वहाँ तेज़ हवा चल रही थी। बर्फ के कणों के उड़ते रहने के कारण, आगे का रास्ता साफ-साफ दिखाई नहीं दे रहा था। आगे समतल दिखा। बिचेन्द्री उमंग के साथ चढ़ते-चढ़ते एवरेस्ट पर पहुँच गई ।

3. प्रस्तुत पाठ से क्या संदेश मिलता है?

उत्तर: ‘महिला की साहस गाथा’ अवश्य कुतूहलकारी एवं ज्ञानवर्धक है। आजकल की युवा पीढ़ी को यह पाठ उत्साह, उमंग, धैर्य और साहस का संदेश देता है। साहस कार्य करने में पुरुष ही नहीं, स्त्रियाँ भी कम नहीं हैं- यह सीख हमे इस पाठ से मिलती है।

1) गंगोत्री ग्लेशियर की चढ़ाई
2) पर्वतारोहियों का सम्मेलन
3)एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचना
1) सन् 1984
2) सन् 1985
3) सन् 1982
4) सन् 1983

उत्तर : 1-3, 2-4, 3-1

  1. पहाड़ : गिरि :: चोटी : शिखर
  2. कालानाग : पर्वत :: गंगोत्री : ग्लेशियर
  3. कर्नल : खुल्लर :: मेजर : कुमार ।
  4. चाय : गरम :: बर्फ : ठंडा ।
  5. पहले हिमालय पर्वतारोही पुरुष : तेनसिंह नोर्गे:: पहली एवरेस्ट पर्वतारोही महिला : जुके ताबी ।

पुल्लिंगस्त्रीलिंग

  1. बाप – माँ
  2. पुरुष – स्त्री
  3. भाई – बहन
  4. बेटा – बेटी
  5. श्रीमान – श्रीमती

1.बाप – माँ

  1. पढ़ + आई = पढ़ाई
  2. चढ़ + आई = चढ़ाई
  3. कठिन + आई = कठिनाई
  4. ऊँचा + आई = ऊँचाई
  5. बढ़ + आई = बढ़ाई
  1. चट्टान – चट्टानें
  2. रस्सी – रस्सियाँ
  3. शीशा – शीशे
  4. चोटी – चोटियाँ
  5. चादर – चादरें
  1. आरोहण X अवरोहण
  2. चढ़ना X उतरना
  3. ठंड़ा X गरम
  4. परिश्रम X आलस्य
  5. सामने X पीछे

उदा

गिरि – पहाड़, पर्वत

  1. चोटी – शिखर, अग्र
  2. सुबह – प्रातःकाल, उदय, तड़के
  3. महिला – स्त्री, नारी
  4. नज़दीक – पास, करीब

संज्ञा विशेषण

उदा :

ऊँचा पर्वत – पर्वत ऊँचा

  1. मधुर स्वर – स्वर मधुर
  2. कर्कश आवाज़ – आवाज़ कर्कश
  3. बड़ा साधु – साधु बड़ा
  4. ठंड़ी हवा – हवा ठंड़ी
  5. नायलान रस्सी – रस्सी नायलान

उदा : जो पढ़ा-लिखा न हो = अनपढ़

  1. जहाँ पहुँचा न जा सके – (1) मासिक
  2. मास में एक बार आनेवाला – (2) सच्चरित्र
  3. जो कभी न मरे – (3) अक्षम्य
  4. अच्छा चरित्रवाला – (4) अमर
  5. जो आँखों के सामने हो – (5) वनचर
  6. जो स्थिर रहे – (6) पाश्चात्य
  7. जिसे क्षमा न किया जा सके – (7) प्रत्यक्ष
  8. जो वन में घूमता हो – (8) स्थाई
  9. जिसका संबंध पश्चिम से हो – (9) दुर्गम
  10. जो उपकार मानता हो – (10) कृतज्ञ

उत्तर: 1-9, 2-1, 3-4, 4-2, 5-7, 6-8, 7-3, 8-5, 9-6, 10-10

  1. बिचेंद्री का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था।
  2. बिचेंद्री को रोज़ पैदल चलकर जाना पड़ता था।
  3. दक्षिणी शिखर के ऊपर हवा की गति बढ़ गई थी।
  4. मुझे लगा कि सफलता बहुत नज़दीक है।
  5. मैं एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचनेवाली प्रथम भारतीय महिला थी।

उत्तर : English

  1. Bachendri was born into an ordinary family.
  2. Bachendri had to walk all the way to the school everyday.
  3. The wind was blowing very speedily on the southern peak.
  4. I felt that the victory was very nearby.
  5. I was the first Indian woman to climb the peak of Everest.

ಕನ್ನಡ

  1. ಬಚೇಂದ್ರೀಪಾಲ್ ಒಂದು ಸಾಧಾರಣ ಕುಟುಂಬದಲ್ಲಿ ಜನಿಸಿದಳು.
  2. ಬಚೇಂದ್ರೀಪಾಲ್‌ಗೆ ಪ್ರತಿದಿನ ನಡೆದು ಕೊಂಡು ಸ್ಕೂಲಿಗೆ ಹೋಗ ಬೇಕಾಗಿತ್ತು.
  3. ದಕ್ಷಿಣ ಶಿಖರದ ಮೇಲೆ ಗಾಳಿ ತೀವ್ರವಾಗಿ ಬೀಸುತ್ತಿತ್ತು.
  4. ನನಗೆ ಜಯ ಬಹಳ ಹತ್ತಿರವಿದೆ ಯೆಂದು ಅನಿಸಿತು.
  5. ನಾನು ಎವರೆಸ್ಟ್ ಶಿಖರ ಹತ್ತಿದ ಪ್ರಥಮ ಭಾರತೀಯ ಮಹಿಳೆ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *