10th Class Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti Hindi Poem Notes | दसवीं कक्षा कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती हिंदी नोट्स

10th class Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti hindi poem notes

10th Class Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti Hindi Poem Notes Question Answer Guide Summery Extract Mcq Pdf Download in Kannada Medium Karnataka State Syllabus 2025 दसवीं कक्षा कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती question answer Kseeb Solution For Class 10 Hindi Chapter 17 Notes हार नहीं होती पाठ के प्रश्न उत्तर class 10th koshish karne walon ki kabhi haar nahi hoti 10th hindi koshish karne walon ki kabhi haar nahi hoti pdf 10th standard hindi notes‌ 10ನೇ ತರಗತಿ ಹಿಂದಿ ನೋಟ್ಸ್ ಕೋಶಿಶ್ ಕರನೇವಾಲೋ ಕಿ ಹಾರ್ ನಹಿ ಹೋತಿ.

10th class Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti hindi poem notes

कवि का नाम : सोहनलाल द्विवेदी

जीवन-काल : 1906-1988

रचनाएँ : काव्य-युगाधार, जय गाँधी, वासवदत्ता, कुणाल

सम्मान : ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि

1.किससे डरकर नौका पार नहीं होती ?

उत्तर: लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती ।

2. किनकी हार नहीं होती है?

उत्तर: कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती है ।

3. दाना लेकर कौन चलती है?

उत्तर: दाना लेकर चींटी चलती है।

4. चींटी कहाँ चढ़ती है?

उत्तर: चींटी दीवारों पर चढ़ती है ।

5. किसकी मेहनत बेकार नहीं होती ?

उत्तर: विश्वास रखनेवाले साहसियों की मेहनत बेकार नहीं होती।

6. सागर में डुबकियाँ कौन लगाता है?

उत्तर: सागर में डुबकियाँ गोताखोर लगाता है ।

7. मोती कहाँ मिलता है?

उत्तर: मोती समुद्र के गहरे पानी में मिलता है।

8. किसकी मुट्ठी खाली नहीं होती ?

उत्तर: गोताखोर या कोशिश करनेवाले की मुट्ठी खाली नहीं होती।

9. किसको मैदान छोड़कर भागना नहीं चाहिए ?

उत्तर: संघर्ष करनेवालों को मैदान छोड़कर नहीं भागना चाहिए।

10. कुछ किये बिना ही क्या नहीं होती है?

उत्तर: कुछ किये बिना ही जय-जयकार नहीं होती।

1. चींटी के बारे में कवि क्या कहते हैं?

उत्तर: चींटी दाना लेकर चलते समय दीवार पर चढ़ते समय कई बार गिरती है। फिर भी वह दुबारा कोशिश करके दीवार पर चढ़ती है।

2. गोताखोर के बारे में कवि के विचार क्या हैं?

उत्तर: गोताखोर गहरे पानी में बार-बार गोते लगाता हैं। पर कोई मोती उसके हाथ नहीं लगती। वह मोती पाने तक अपनी कोशिश जारी रखता है।

3. असफलता से सफलता की ओर जाने के बारे में कवि क्या संदेश देते हैं ?

उत्तर: जब कोई किसी काम में असफल होता है तब उसे अपनी कमजोरी जानकर फिर कोशिश करनी चाहिए। सफलता मिलने तक उसे दिन-रात मेहनत करनी चाहिए।

1) लहर
2) चींटी
3) गोताखोर
4) असफलता
5) कमी
1) डुबकियाँ
2) चुनौती
3) सुधार
4) दाना
5) नौका
6) सहज

उत्तर : 1-5, 2-4, 3-1, 4-2, 5-3.

1. नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है। मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।

आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती।

उत्तर: जब छोटी चींटी दाना लेकर चलती है तब वह दीवार पर चढ़ते-चढ़ते कई बार फिसलती है। लेकिन वह हार नहीं मानती। वह आत्मविश्वास के साथ फिर दीवार पर चढ़ने में सफल होती है। चढ़ना और फिसलना जीवन में सहज है। निरंतर प्रयत्न से जीवन में सफलता ज़रूर मिलती है।

उदा : पार हार

उत्तर:

  1. चलती – फिरती
  2. भरता – करता
  3. लगाता – भगाता
  4. बार – आर
  5. स्वीकार – अस्वीकार, इनकार

उत्तर: सार्थक परिश्रम, आत्मविश्वास, आराम से सोना

सतत अभ्यास, हैरान होना, बेकार का काम करना,

पराजय का स्वीकार, सार्थक काम करना, कुछ

करके दिखाना,

शिक्षा प्राप्ति, भटकना, भाग जाना, भला करना

उत्तर: इसका सामना उत्साह और साहस के साथ करना चाहिए। हमें हर चुनौती का सामना करना चाहिए। जीवन-संघर्ष लड़ते समय हमें गिरना-चढ़ना पड़ता है। परन्तु नींद-चैन भूलकर मेहनत करनी चाहिए। हमें हार को सहजता से लेकर कोशिश करते हुए खाली हाथ नहीं लौटना है।

उत्तर: असफलता एक चुनौती है। इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम । कुछ किए बिना ही जय-जयकार नहीं होती। कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती।

  1. मेहनत : परिश्रम :: कोशिश : प्रयत्न ।
  2. चढ़ना : उतरना :: हारना : जीतना ।
  3. स्वीकार : इन्कार :: चैन : ग़म
  4. सिन्धु : समुद्र :: हाथ : हस्त, कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *