10th Standard Hindi Karnataka Sampada Notes Question Answer Guide Summery Extract Mcq Pdf Download in Kannada Medium Karnataka State Syllabus 2025 Kseeb Solutions For Class 10 Hindi Chapter 15 Notes 10th Class Hindi Chapter 15 Notes ಕರ್ನಾಟಕ ಸಂಪದ ಹಿಂದಿ ನೋಟ್ಸ್ 10th std karnataka sampada question answer hindi दसवीं कक्षा कर्नाटक संपदा हिंदी नोट्स प्रश्न उत्तर karnataka sampada hindi prashn uttar karnataka sampada 10th class Karnataka sampada 10th class english medium Karnataka sampada 10th class chapter 15 कर्नाटक संपदा Notes कर्नाटक संपदा निबंध

10th Standard Karnataka Sampada Hindi Notes Question Answer
1.शब्द अर्थ:-
आबादी – जनसंख्या, ಜನಸಂಖ್ಯೆ
सँवारना – सजाना, ಅಲಂಕರಿಸುವುದು
सुषमा – सुंदरता, ಸೌಂದರ್ಯ
लहराना – तरंगित होना, ತರಂಗಗಳಂತೆ, ಅಲೆಅಲೆಯಾಗಿ
छोर – किनारा, अंतिम सिरा, ತುದಿ, ಕೊನೆಮ ತೀರ
घाट – चढ़ाव उतार का, पहाड़ी मार्ग, ಗುಡ್ಡಗಾಡಿನ ಮಾರ್ಗ
आवली – कतार, पंक्ति, ಪಂಕ್ತಿ, ಸಾಲುಗಳು, ಶ್ರೇಣಿ
दिग्गज – महान व्यक्ति, ಮಹಾನ್ ವ್ಯಕ್ತಿ
प्रौद्योगिकी – तकनीकी, ತಾಂತ್ರಿಕ
उपलब्धि – प्राप्ति, सिद्धि, ಸಾಧನೆ
पटल – परदा, ಪರದೆ
धातु – खनिज पदार्थ, ಖನಿಜ
इस्पात – फौलाद, ಉಕ್ಕು (ಕಬ್ಬಿಣದ ಇನ್ನೊಂದು ರೂಪ)
विपुल – अधिक, ಅತ್ಯಂತ
आगार – घर, ಮನೆ
सींचना – भिगोना, पानी देना, ನೀರು ಸಿಂಪಡಿಸು
ऊर्जा – बिजली, ಶಕ್ತಿ
वास्तुकला – इमारत, आदि बनाने की कला, ವಾಸ್ತುಶಿಲ್ಪ
प्रतिमा – मूर्ति, ಪ್ರತಿಮೆ, ಮೂರ್ತಿ
अद्वितीय – जिसके समान दूसरा न हो, ಪ್ರತಿಸ್ಪರ್ಧಿ ಇಲ್ಲದ, ಅದ್ವಿತೀಯ
दृष्टांत – उदाहरण, ಉದಾಹರಣೆ
श्रीवृद्धि – उन्नति, प्रगति, ಪ್ರಗತಿ
योगदान – ಕೊಡುಗೆ
अनमोल – अमूल्य, बेजोड़, ಅಮೂಲ್ಯ
2.टिप्पणी:-
व्हिस्परिंग गैलरी
यह बिजापुर के विश्व विख्यात गोलगुंबज में है। इसकी वास्तुकला अनोखी है। इस गुंबज के एक छोर से धीमी आवाज़ में बातें करें तो वह विरुद्ध छोर में स्पष्ट सुनाई देती है। इस गुंबज की एक और विशेषता यह है कि यहाँ एक आवाज़ निकलने से यह सात बार प्रतिध्वनित होती है।
विस्तृत रूप
एच.ए.एल – हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स् लिमिटेड
एच.एम.टी – हिन्दुस्तान मशीन टूल्स
आइ.टी. आई – इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीस
बी.ई.एल भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड
बी.एच.ई.एल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स् लिमिटेड
उत्तर: श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति की ऊँचाई 57 फुट है।
3.अभ्यास:-
I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए ।
1. पश्चिमी घाट किसे कहते हैं?
उत्तर: कर्नाटक में दक्षिण छोर से उत्तर तक फैली लंबी पर्वतमालाओं को पश्चिमी घाट कहते हैं।
2. कर्नाटक में कौन-कौन से जलप्रपात है?
उत्तर: कर्नाटक में जोग, अब्बी, गोकाक और शिवन समुद्र आदि जलप्रपात हैं।
3. श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति की ऊँचाई कितनी है?
उत्तर: श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति की ऊँचाई 57 फुट है।
4. किस नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है?
उत्तर: बेंगलूरु नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है।
5. भद्रावती के दो प्रमुख कारखानों के नाम लिखिए।
उत्तर: भद्रावती में कागज़, लोहे और इस्पात के बड़े कारखाने हैं।
6. सेंट फिलोमिना चर्च किस नगर में है?
उत्तर: सेंट फिलोमिना चर्च मैसूर नगर में है।
7. बिजापुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान कौन सा है?
उत्तर: बिजापुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थल गोलगुंबज की व्हिस्परिंग गैलरी है।
8. अरबी समुद्र कर्नाटक की किस दिशा में है?
उत्तर: अरबी समुद्र कर्नाटक की पश्चिम दिशा में है।
9. कर्नाटक की दक्षिण दिशा में कौन सी पर्वतमालाएँ शोभायमान हैं?
उत्तर: कर्नाटक की दक्षिण दिशा में नीलगिरि की पर्वतमालाएँ शोभायमान हैं।
II.दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :
1. कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ और जलप्रपात कौन कौन है?
उत्तर: कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ कावेरी, कृष्णा और तुंगभद्रा हैं। यहाँ जोग, अब्बी, गोकाक, शिवनसमुद्र आदि जलप्रपात है ।
2. कर्नाटक के किन साहित्यकारों को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है?
उत्तर: कर्नाटक के आठ साहित्यकारों को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्राप्त है। वे कुवेंपु, द.रा. बेंद्रे, शिवराम कारंत, मास्ति वेंकटेश अय्यंगार, वि.कृ. गोकाक, यू. आर. अनन्तमूर्ति, गिरीश कार्नाड, चंद्रशेखर कंबार आदि हैं।
3. बाँध और जलाशयों के क्या उपयोग हैं?
उत्तर: कर्नाटक की प्रमुख नदियों पर बाँध बनाए गए हैं। इनसे हजारों एकड़ जमीन सींची जाती है। इन नदियों के जलाशयों की सहायता से ऊर्जा-उत्पादन केंद्र स्थापित किए गए हैं जिससे राज्य को ऊर्जा प्राप्त होती है।
4. कर्नाटक के कुछ प्रमुख राजवंशों के नाम लिखिए।
उत्तर: कर्नाटक के कुछ प्रमुख राजवंश कदंब, राष्ट्रकूट, चालुक्य, होय्सल, ओडेयर आदि हैं।
5. बेंगलूरू में कौन-कौन सी बृहत् संस्थाएँ हैं?
उत्तर: बेंगलूरू में भारतीय विज्ञान संस्थान, एच.ए.एल, एच.एम.टी., आइ.टी.आइ, बी.एच.ई.एल आदि बृहत् संस्थाएँ हैं।
III चार-पाँच वाक्यो में उत्तर लिखिए :
1.कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर: लंबी पर्वतमालाओं को पश्चिमी घाट कहते हैं। इन्हीं घाटों में नीलगिरी की पर्वतश्रृंखलाएँ हैं जो अत्यन्त सुंदर है। इस तरह प्रकृतिमाता ने अपने हाथों से संवारकर सुंदर और समृद्ध बनाया है।
2. कर्नाटक की शिल्पकला का परिचय दीजिए।
उत्तर: कर्नाटक राज्य की शिल्पकला अनोखी है। बादामी, ऐहोले, पट्टदकल्लु के मंदिरों की शिल्पकला और वास्तुकला अद्भुत है। बेलूर, हलेबीडु, सोमनाथपुर के मंदिरों की मूर्तियाँ रामायण, महाभारत और पुराणों की कहानियाँ सुनाती हैं। श्रवणबेलगोल में 57 फुट ऊँची गोमटेश्वर की एक शिलामूर्ति दुनिया में त्याग और शांति का संदेश दे रही है।
3. कन्नड़ भाषा तथा संस्कृति को कर्नाटक के साहित्यकारों की क्या देन है?
उत्तर: कर्नाटक के अनेक साहित्यकारों ने सारे संसार में कर्नाटक की कीर्ति फैलायी है। वचनकार बसवण्णा क्रांतिकारी समाज सुधारक थे।अक्कमहादेवी, अल्लमप्रभु, सर्वज्ञ जैसे संतों ने अपने वचनों द्वारा प्रेम, दया और धर्म की सीख दी है। आधुनिक काल के कुवेंपु, बेन्द्रे, मास्ति, कारंत, डॉ. चंद्रशेखर कंबार वगैरह प्रसिद्ध साहित्यकार है। इस तरह ये साहित्यकार कन्नड भाषा तथा संस्कृति कर्नाटक के लिए गौरव है।
IV. कोष्टक में दिए गए शब्दों में से उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए।
(गंग, त्याग, पुराण, वैभव, कीर्ति, साबुन, चंदन, शांति)
- कर्नाटक को ……….का आगार कहते हैं।
- गोमटेश्वर की प्रतिमा दुनिया को त्याग और……….का संदेश दे रही है।
- मैसूर का राजमहल कर्नाटक के …………का प्रतीक है।
- कर्नाटक के अनेक साहित्यकारों ने सारे संसार में कर्नाटक की………. फैलायी है।
उत्तर: 1)चंदन, 2) शांति, 3)वैभव, 4)कीर्ति
V.कन्नड या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए ।
1. कर्नाटक में कन्नड भाषा बोली जाती है और इसकी राजधानी बेंगलूरू है।
उत्तर: ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡ ಭಾಷೆ ಮಾತನಾಡುತ್ತಾರೆ ಮತ್ತು ಬೆಂಗಳೂರು ಕರ್ನಾಟಕದ ರಾಜಧಾನಿ. Kannada is spoken in Karnataka state. It’s capital is Bengaluru.
2.कर्नाटक में चंदन के पेड़ विपुल मात्रा में हैं।
उत्तर: ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ (ಚಂದನದ ಮರ) ಶ್ರೀಗಂಧದ ಮರಗಳು ವಿಪುಲವಾಗಿವೆ. The sandalwood trees abundantly in Karnataka. are found
3. जगनमोहन राजमहल का पुरातत्व वस्तु संग्रहालय अत्यन्त आकर्षणीय है।
उत्तर: ಜಗನ್ಮೋಹನ ರಾಜಮಹಲಿನಲ್ಲಿ (ಜಗನ್ನೋಹನ) ಪುರಾತನ ವಸ್ತು ಸಂಗ್ರಹಾಲಯವು ಅಕರ್ಷಣೀಯವಾಗಿದೆ. Jaganmohan Palace is a very attractive museum.
4. वचनकार बसवण्णा क्रांतिकारी समाज सुधारक थे।
उत्तर: ವಚನಕಾರರಾದ ಬಸವಣ್ಣನವರು ಕ್ರಾಂತಿಕಾರಿ ಸಮಾಜಸುಧಾರಕರು. Basavanna, who wrote Vachanas was a great revolutionary and social reformer.
VI.नमूने के अनुसार इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :
उदाहरण
- पर्वत – अद्रि, पहाड़, गिरि
- सागर – समुद्र, जलधि, सिन्धु
- आगार – भंडार, आकर, निधि
- जल – पानी, नीर, वारि
- आकाश – गगन, आसमान, नभ
VII. विलोम शब्द लिखिए ।
- सुंदर X असुंदर/कुरूप
- विदेश X स्वदेश
- आदि X अनादि, अंत
- सजीव X निर्जीव
- सदाचार X दुराचार
- आयात X निर्यात
VIII. उदाहरण के अनुसार बहुवचन रूप बनाना सीखिए।
उदा : संधि – संधियाँ
- मूर्ति – मूर्तियाँ
- उपलब्धि – उपलब्धियाँ
- कृति – कृतियाँ
- नीति – नीतियाँ
- संस्कृति – संस्कृतियाँ
- पद्धति – पद्धतियाँ
IX विच्छेद कर संधि का नाम लिखिए ।
1.दिग्गज – | दिकू + गज व्यंजन संधि |
2.पर्वतावली – | पर्वत + आवली दीर्घ संधि |
3. संग्रहालय – | संग्रह + आलय दीर्घ संधि |
4.जलाशय – | जल + आशय दीर्घ संधि |
5.जगनमोहन – | जगत + मोहन व्यंजन संधि |
6. सदाचार – | सत् + आचार व्यंजन संधि |
7.अत्यंत – | अति + अंत यण संधि |
X. विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए।
1.देश-विदेश – | देश और विदेश द्वंद्व समास |
2.जल-प्रपात | जल का प्रपात तत्पुरुष समास |
3.राजवंश | राजा का वंश तत्पुरुष समास |
4.राजमहल | राजा का महल तत्पुरुष समास |
4. पाठ से आगे :-
XI. सही विकल्प को रेखांकित कीजिए:
1.तुंग-भद्रा नदी इन राज्यों में बहती है।
(a) कर्नाटक-तमिनाडु
(b) कर्नाटक-महाराष्ट्र
(c) कर्नाटक-आंध्रप्रदेश
(d) कर्नाटक-केरल
उत्तरः (c) कर्नाटक-आंध्रप्रदेश
2.श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर की मूर्ति का निर्माण इन्होंने करवाया था।
(a) दीवान पूर्णय्या
(b) मिर्जा इस्माइल
(c) श्री वीरेंद्र हेग्गडे
(d) चाउण्डराय
उत्तरः (d) चाउण्डराय
3.ज्ञानपीठ से पुरस्कृत प्रथम कन्नड साहित्यकार ये हैं ।
(a) चंद्रशेखर कंबार
(b) कुवेंपु
(c) यू.आर. अनंतमूर्ति
(d) गिरीश कार्नाड
उत्तरः (b) कुवेंपु
4.कन्नड भाषा के प्रथम ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि से अलंकृत साहित्यकार ये हैं –
(a) गोविंद पै
(b) कुवेंपु
(c) जी. एस. शिवरुद्रप्पा
(d) ती.न.श्री
उत्तरः (a) गोविंद पै
XII.अर्थ समझिए और वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(निर्दिष्ट)
1.तक-थक (सुस्त)
उत्तर: मैं सुबह चार बजे तक पढ़ता हूँ। राम काम करते-करते थक गया।
2. छोर-(किनारा) चोर (चोरी करनेवाला)
उत्तर: दक्षिण से उत्तर छोर तक पर्वतमालाएँ फैली है। चोर चोरी करके भाग गया।
3.बात (बोलना) भात (चावल)
उत्तर: मोहन ने सोहन से बात की। मुझे दही-भात बहुत पसंद है ।
4.और (तथा) ओर (किनारा)
उत्तर: सीता और गीता अच्छी दोस्त हैं। गोपाल अपने घर की ओर गया ।
XIII. अनुरूपता :–
1. दक्षिण से उत्तर के छोर की पर्वतमाला : पश्चिम घाट :: दक्षिण की पर्वतावलियाँ : सह्याद्रि ।
2. कर्नाटक : चन्दन का आगार :: बेंगलूरू : इसकी राजधानी ।
3. सी.वी. रामन : नोबेल पुरस्कार :: सर एम विश्वेश्वरय्या : भारतरत्न ।
4. भद्रावती : लोहा और इस्पात :: मैसूरू :राजमहल
5. कावेरी : नदी :: जोग : जलप्रपात ।
6. बेलूरु : शिल्पकला :: गोलगुंबज़ : वास्तुकला।
7. सेंट फिलोमिना : चर्च :: जगनमोहन राजमहल : प्राचीन वस्तु संग्रहालय।
8. कृष्णदेवराय : शासक :: राष्ट्रकूट : राजवंश
9. बसवण्णा : वचनकार :: कनकदास : संत
10. पंपा : प्राचीन कवि :: कबार : आधुनिक नाटककार, कवि
4. पाठ से आगे:-
I. दिए गए सही कारक चिह्न रिक्त स्थान में भरिए और इस परिच्छेद के लिए उचित शीर्षक दीजिए ।
(ने, को, से, का, की, के, के लिए, में, पर)
1.कित्तूर …… (1) नौ मील दूरी …… (2) स्थित संगोली नामक एक छोटा सा गाँव है। इसी गाँव …… (3) एक गडरिये परिवार (4) रायण्णा ……(5) जन्म सन् 15 अगस्त 1793 ई. . (6) हुआ था। इनके पिताजी …… (7) नाम भरमण्णा था। रायण्णा (8) माता …… (9) नाम चंचोबा था। रायण्ण …… (10) अपने भाई सिद्दण्णा …… (11) संग कसरत …… (12) साथ-साथ शस्त्राभ्यास भी किया। परिश्रम .(13) फलस्वरूप कित्तूर रानी चेन्नम्मा …… (14) राज्य (15) रायण्णा मुख्य सेनापति …… (16) पद ……(17) आरूढ़ हुए। उन्होंने अंग्रेजों (18) देश . (19) भगाकर भारतमाता ….(20) स्वतंत्रता दिलाना ही अपना परम कर्तव्य माना था।
उत्तर: 1.से 2. पर 3. 5. का 6. को 7. 9. का 10. ने में का 11. के 4. में 8. की 12. के 13. के 14. के 15. का 16. के 17. पर 18. को 19. से 20. को
शीर्षक : सेनापति संगोली रायण्णा