10th Hindi Supplementary Examination Question Paper, SSLC Supplementary Examination Model Question Paper With Answer -2019 Pdf, Free Pdf Download, Hindi 2019 Model Question Paper With Answer,10th Class Hindi Exam Question Paper…

खण्ड- क (गद्य, पद्य और पूरक वाचन)
I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक एक-एक वाक्य में लिखिए। 6×1 = 6
1. प्रेमचंद जी चौक में क्यों गये थे?
उत्तर : प्रेमचंद जी दो-तीन ज़रूरी चीजें खरीदने के लिए चौक में गये थे।
2. अब्दुल कलाम जी के पिता कैसे व्यक्ति थे?.
उत्तर: अब्दुल कलाम जी के पिता आडंबरहीन व्यक्ति थे।
3. हमें अच्छी आदतें किस उम्र में डालनी हैं?
उत्तर: हमें अच्छी आदतें बारह साल से नीचे की उम्र में डालनी हैं।
4. ईश से दिया हुआ अनुपम धन क्या है?
उत्तर: ईश से दिया हुआ अनुपम धन समय है ।
5. कविता के अनुसार वर्तमान दुनिया कैसी है?
उत्तर: वर्तमान दुनिया विचित्र, नवीन है।
6. किंदू लालिम और किंचा लालीदाम ने क्या तय किया ?
उत्तर: किंदू लालिम और किंचा लालीदाम ने तय किया कि वे मकान बनाएँगे।
II. 7. सही वाक्यांशों को जोड़कर लिखिए।
‘क’ | ‘ख’ |
अ) सिंगको आदिवासी आ) बिछेंद्री पाल इ) संत का गुण ई) बाल-शक्ति | 1) संगठित शक्ति का संदेश 2) पश्चिमोत्तर भारत के 3) मुख के समान 4) पूर्वोत्तर भारत के 5) प्रसिद्ध लेखिका 6) हंस के समान 7) साहसी महिला |
उत्तर : अ-4, आ-7, इ-6, ई-1
III. प्रथम दो शब्दों के संबंधों के अनुरूप तीसरे शब्द का संबंधित शब्द लिखिए । 4 x 1 = 4
8. रामू : बेईमान :: बसंत :……………….
उत्तर: ईमानदार
9. मेरा बचपन: आत्मकथा : रोबोट:……………
उत्तर: कहानी
10. कौआ : काँव-काँव :: गिल्लू :………………
उत्तर :चिक-चिक
11. बालकृष्ण का रंग : काला : नंद और यशोदा का रंग…………….
उतर: गोरा/सफेद
IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक दो या तीन वाक्यों में लिखिए । 11 × 2 = 22
12. एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर बिछेदी ने क्या किया ?
उत्तर: एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर बिछेंद्री ने बर्फ पर अपने माथे को लगकर सागरमाथे के ताज का चुंबन किया। अपने थैले से हनुमान चालिसा और दुर्गा माँ का चित्र निकाला। उसे लाल कपड़े में लपेटा और छोटी-सी पूजा करके उसको बर्फ में दबा दिया।
13. महादेवी वर्माजी ने गिल्लू की जान कैसे बचायी ?
उत्तर: महादेवी वर्माजी घायल गिल्लू को हौले से उठाकर अपने कमरे में लायीं। रुई से रक्त पोंछकर घावों पर पेन्सिलिन का मरहम लगाया।
14. धीरज सक्सेना को बुद्धिमान रोबोट की आवश्यकता क्यों थी ?
उत्तर: धीरज सक्सेना को अपने नाती-पोतों का होमवर्क कराने के लिए एवं वर्ड प्रोसेसर पर अपना काम संभालने के लिए बुद्धिमान रोबोट की आवश्यकता थी।
15. बलराम कृष्ण के माता-पिता के बारे में क्या कहता है?
उत्तर: बलराम कृष्ण से बार-बार यह कहकर चिढ़ाता है कि उसकी माँ कौन है? उसके पिता कौन है।
16. रोज़ एक सेब खाने से क्या लाम हैं?
उत्तर: सेब में बहुत विटामिन है। रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टरों की जरूरत नहीं रहेगी।
17. दिनकर जी के अनुसार मानव का सही परिचय क्या है?
उत्तर: मानव मानव के बीच स्नेह का बाँध बाँधना मानव की सिद्धि है। जो मानव दूसरे मानव से प्रेम का रिश्ता जोड़कर आपस की दूरी को मिटाए, वही मानव कहलाने का अधिकारी होगा ।
18. परसाई जी ने कमरा छोड़कर जाने का निर्णय क्यों लिया?
उत्तर: सम्मेलन में आकर परसई जी के कई चीजें चोरी हो गयीं। इससे तंग आकर परसाईजी ने कमरा छोड़कर जाने का निर्णय लिया।
19. मानव के लिए सुख की प्राप्ति कब संभव है?
उत्तर: समय बहुत अनमोल है। परिश्रम करनेवाले को ही सुख की प्राप्ति संभव है। इसलिए सही समय पर सही काम करने से सुख की प्राप्ति संभव है।
20. जैनुलाबदीन नमाज़ के बारे में क्या कहते थे?
उत्तर: जैनुलाबदीन कहते थे कि – “जब तुम नमाज़ पढ़ते हो तो तुम अपने शरीर से इतर ब्रह्मांड का एक हिस्सा बन जाते हो; जिसमें दौलत, आय, जाति या धर्म-पंथ का कोई भेदभाव नहीं होता।”
21. शनि का वायुमंडल कैसा है?
उत्तर :शनि का वायुमंडल हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन तथा एमोनिया गैसों से बना है।
अथवा
शनि ग्रह को अत्यंत ठंडा ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर: शनि ग्रह सूर्य से पृथ्वी की अपेक्षा करीब दस गुना अधिक दूर है, इसलिए बहुत कम सूर्यताप उस ग्रह तक पहुँचता है। शनि के वायुमंडल का तापमान शून्य के नीचे 150° सेंटीग्रेड के आसपास रहता है। इसलिए शनि ग्रह को अत्यंत ठंडा ग्रह कहा जाता है।
22. शास्त्र में सत्य बोलने का तरीका कैसे समझाया गया है?
उत्तर: “सच बोलो जो दूसरों को प्रिय लगे, अप्रिय सत्य मत बोलो।”
अथवा
नागरिक के कोई तीन कर्तव्य लिखिए ।
उत्तर:
- हमें अपने देश के राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय त्योहार आदि का आदर करना चाहिए।
- हमें प्राकृतिक संसाधनों का अपव्यय करना नहीं चाहिए।
- अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी हमारा दायित्व है।
- देश के प्रति गौरव का भाव रखना एवं देश की एकता और अखंडता को कायम रखना हमारा कर्तव्य है।
V. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक तीन या चार वाक्यों में लिखिए। 4×3 12
23.’सोशल नेटवर्किंग’ एक क्रांतिकारी खोज है। इस कथन का समर्थन कीजिए ।
उत्तर: ‘सोशल नेटवर्किंग’ एक क्रांतिकारी खोज है. जिसने दुनिया भर के लोगों को एक जगह पर ला खड़ा कर दिया है। सोशल नेटवर्किंग के कई साइट्स हैं, जैसे फेसबुक, आरकुट, ट्विटर, लिंकडइन आदि। इन साइटों के कारण देश-विदेश के लोगों की रहन-सहन, वेश-भूषा, खान-पान के अलावा संस्कृति, कला आदि का प्रभाव शीघ्रातिशीघ्र हमारे समाज पर पड़ रहा है।
24. भारत माता के स्वरूप पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :भारत माता के एक हाथ में न्याय-पताका है। दूसरे हाथ में ज्ञान दीप है। भारत माँ अमरों की जननी है ।
25. पं० राजकिशोर के मानवीय गुण अनुसरणीय हैं? कैसे? बताइए।
उत्तर: पं० राजकिशोर मज़दूरों के नेता थे। वे मज़दूरों की बस्तियों में जाकर उनकी मदद करते थे। बाज़ार में बसंत की दशा और परिश्रम देखकर प्रसन्न हुए और उसकी मदद करना चाहा। बसंत को दुर्घटना में घायल होने की बात से बहुत दुःखी हुए। तुरंत डॉक्टर को लेकर बसंत की इलाज करवायी। चिकित्सा का भार उठाया। इस तरह राजकिशोर सच्चे अर्थों में मानवता की मूर्ति थे ।
26. निम्नलिखित दोहे का भावार्थ लिखिए । दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान। तुलसी दया न छाँड़िये, जब लग घट में प्राण ।।
उत्तर: तुलसी कहते हैं कि दया धर्म का मूल है और अभिमान पाप का। इसलिए कवि कहता हैं कि जब तक शरीर में प्राण हैं, तब तक मानव को अपना अभिमान छोड़कर दयालु बने रहना चाहिए।
VI. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखिएः
27. कर्नाटक की प्राकृतिक सुषमा नयन मनोहर है। कैसे? स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर:
- पश्चिम में विशाल अरबी समुद्र लहराता है।
- इसी प्रांत में दक्षिण से उत्तर के छोर तक फैली लंबी पर्वतमालाओं को पश्चिमी घाट कहते हैं ।
- इन्हीं घाटों के कुछ भाग सह्याद्रि कहलाता है।
- दक्षिण में नीलगिरि की पर्वतावलियाँ शोभा यमान हैं।
अथवा
कर्नाटक राज्य की शिल्पकला और वास्तुकला अनोखी है। स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर
- बादामी, ऐहोले, पट्टदकल्लु के मंदिरों की शिल्पकला और वास्तुकला अद्भुत है।
- बेलूर, हलेबीडु, सोमनाथपुर के मंदिरों की मूर्तियाँ सजीव लगती हैं।
- श्रवणबेलगोल के गोलगुंबज की व्हिस्प्रिंग गैलरी वास्तुकला क अद्वितीय उदाहरण है।
- मैसूर के राजमहल, सेंट फिलोमिना चर्च, जगनमोहन आर्ट गैलरी आकर्षणीय हैं।
28. निम्नलिखित कवितांश पूर्ण कीजिए:
असफलता.……………………………………
…………………………………………………………..
……………………………………………………………भागो तुम ।
उत्तर :असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। जब तक न सफल हो नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम ।
अथवा
राम नाम…………………………….।
………………………………………………………..उजियार ।।
उत्तर: राम नाम मनि दीप धरु, जीह देहरी द्वार ।
तुलसी भीतर बाहिरी, जो चाहसी उजियार ।।
VII. निम्नलिखित प्रश्नों के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें एक मात्र सही उत्तर है। सही उत्तर चुनकर प्रश्नों के नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में उसके संकेताक्षर सहित पूर्ण रूप लिखिए । 8×1=8
29. ‘सदाचार’ का विलोम शब्द है –
(A) निराचार
(B) दुराचार
(C) विचार
(D) समाचार
उत्तर: (B) दुराचार
30. निम्नलिखित में से एकवचन है–
(A) किताबें
(B) जानकारियाँ
(C) पैसे
(D) कमरा ।
उत्तर: (D) कमरा
31. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द है –
(A) हाथी
(B) आदमी
(C) बहन
(D) शेर
उत्तर: (C) बहन
32. ‘महोत्सव’ शब्द में संधि है–
(A) दीर्घ संधि
(C) वृद्धि संधि
(B) गुण संधि
(D) यण् संधि ।
उत्तर: (B) गुण संधि
33. दशरथ चार पुत्र थे ।
(A) का
(B) की
(C) में
(D) के
उत्तर : (D) के
34. कहाँ चोट लगी है? इस वाक्य में प्रयुक्त विराम चिह्न है
(A) प्रश्नवाचक
(B) विस्मयदिबोधक
(C) पूर्ण विराम
(D) योजक चिह्न
उत्तर :(A) प्रश्नवाचक
35. निम्नलिखित में से ‘द्विगु समास’ का उदाहरण है –
(A) राजधानी
(B) दोपहर
(C) श्रद्धा-भक्ति
(D) भरपेट ।
उत्तर: (B) दोपहर
36. निम्नलिखित शब्दों में से प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया है –
(A) लिखावट
(C) लिखाना
(B) लेखन
(D) लिखाई ।
उत्तर: (C) लिखाना
खण्ड ग
(रचना अपठित गद्यांश, अनुवाद, पत्रलेखन और निबंध)
VIII. प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 4×1=4
परशुराम ऋषि जमदग्नि के पुत्र थे। एक वार राजा कार्तवीर्य सहस्रबाहु शिकार खेलते हुए जमदग्नि के आश्रम में आए। जमदग्नि के पास कामधेनु थी जो विशेष गाय थी, कहते हैं कि वह सभी कामनाएँ पूरी करती थी। कार्तवीर्य सहस्रबाहु ने ऋषि जमदग्नि से कामधेनु गाय की माँग की। ऋषि द्वारा मना किए जाने पर सहस्रबाहु ने कामधेनु का बलपूर्वक अपहरण किया। इस पर क्रोधित हो परशुराम ने सहस्रबाहु का वध कर दिया। इस कार्य की ऋषि जमदग्नि ने बहुत निंदा की और परशुराम को प्रायश्चित करने को कहा। उधर सहस्रबाहु के पुत्रों ने क्रोध में आकर ऋषि जमदग्नि का वध कर दिया। इस पर पुनः क्रोधित होकर परशुराम ने पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन करने की प्रतिज्ञा की।
प्रश्न :
37. राजा सहस्रबाहु जमदग्नि के आश्रम कैसे आए ?
उत्तर: शिकार खेलते हुए आए ।
38. सहस्रबाहु ने कामधेनु गाय की माँग क्यों की ?
उत्तर : कामधेनु सभी कामनाएँ पूरी करती थी।
39. परशुराम ने सहस्रबाह का वध क्यों किया ?
उत्तर: सहस्रबाह ने कामधेन का अपहरण किया।
40. परशुराम ने क्या प्रतिज्ञा की ?
उत्तर: पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन करने की प्रतिज्ञा की।
IX. निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद कन्नड या अंग्रेजी में कीजिए। 4×1=4
41. मैसूर का राजमहल अत्यंत सुंदर है ।
उत्तर: ಮೈಸೂರಿನ ಅರಮನೆ ಅತ್ಯಂತ ಸುಂದರವಾಗಿದೆ.
The Mysore Palace is very beautiful.
42. रास्ते में उन्हें साँप मिला ।
उत्तर: ರಸ್ತೆಯಲ್ಲಿ ಅವರಿಗೆ ಹಾವು ಸಿಕ್ಕಿತು. They found a snake on the road.
43. आशियम्मा, जैनुलाबदीन की आदर्श जीवनसंगिनी थी।
उत्तर: ಆಶಿಯಮ್ಮ ಜೈನುಲಾಬದೀನ್ರ ಆದರ್ಶ ಸಂಗಾತಿಯಾಗಿದ್ದರು. Aashiyamma was an ideal partner of Jainulabuddin.
44. आज का युग इंटरनेट युग है ।
उत्तर: ಇಂದಿನ ಯುಗ ಅಂತರ್ಜಾಲದ ಯುಗವಾಗಿದೆ. Today’s age is an internet age.
X. निम्नलिखित में से किसी एक विषय से संबंधित पत्र लिखिए 1 × 4 = 4
45. बड़े भाई के विवाह में सम्मिलित होने के कारण बताते हुए प्रधानाध्यापक के नाम छुट्टी पत्र लिखिए ।
दिनांक: 4-4-2018
स्थल: जयनगर
प्रेषक
लोहित वो.
दसवीं कक्षा ‘बी’ विभाग
बेंगलोर हाईस्कूल
जयनगर, बेंगलोर 11
सेवा में
प्रधानाध्यापक
बेंगलोर हाईस्कूल
जयनगर, बेंगलोर-11
आदरणीय महोदय,
विषय : छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र आपसे निवेदन है कि मेरे बड़े भाई की शादी मैसूर में होनेवाली है। मेरे माता-पिता और संबंधी सभी जा रहे हैं, मैं भी उनके साथ जाना चाहता हूँ। इसलिए मुझे दिनांक 4-4-2018 से 6-4-2018 तक तीन दिन की छुट्टी देने की कृपा करें ।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी छात्र
लोहित. वो.
दसवीं कक्षा ‘बी’ विभाग
अथवा
अपने पिताजी को पत्र लिखिए जिसमें पाठशाला के वार्षिकोत्सव का वर्णन हो ।
उत्तर
दिनांक 4-4-2016
स्थल : जयनगर बेंगलूर
पूज्य पिताजी
सादर प्रणाम ! मैं अपनी पढ़ाई के साथ स्वस्थ हूँ। आप कैसे हो? माँ की तबीयत कैसी है?
हमारी शाला में 10.3.2016 को वार्षिकोत्सव हुआ। बहुत बढ़िया बना चुका था। उस दिन मुख्य अतिथि जाने माने क्रिकेटर राहुल द्राविड़ आये थे ।
बहुत सुन्दर नृत्यों का प्रदर्शन हुआ। और मैं एक नाटक में भाग लिया और बहुत लोग मेरे अभिनय देख के खुश हुए। मेरे मुख्य उपाध्याय मुझे बहुत प्रशंसा किए। उस दिन मैं ज़िंदगी में भूल नहीं सकता। बहुत खुशी का दिन है।
मुख्य अतिथि का भाषण बहुत महत्वपूर्ण थे। माताजी को मेरे प्रणाम कहना । और छोटू को मेरे प्यार बताइए ।
आपका आज्ञाकारी
हरीश
XI. दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 15-20 वाक्यों में एक निबंध लिखिए। 4
46. (क) खेल का महत्व
- प्रस्तावना
- खेल के प्रकार
- खेल से लाभ
- उपसंहार
उत्तर (क) खेल का महत्वः अर्थ प्रकार, लाभ-हानी, उपसंहार खेल का महत्व जीवन में स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्थान है। अपने जीवन को स्वस्थ रखने के लिए खेल-कूदों को अपनाना चाहिए क्योंकि खेलों की दुनिया में सदा आनंद और उल्लास का वातावरण रहता है। खेल से तन-मन स्वस्थ होता है। मनोरंजन भी मिलता है।
खेल कई प्रकार के होते हैं। जैसे शारीरिक और मानसिक खेल, सामूहिक खेल और वैयक्तिक खेल, मैदानी खेल और घरेलू खेल। कुछ खेलों में शारीरिक श्रम अधिक होता है और कुछ खेलों में मानसिक श्रम।
जीवन में खेलों का स्थान महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी ज़रूरी है। खेलों द्वारा बच्चों में धैर्य, साहस, लगन. उत्साह और परस्पर सहयोग आदि गुणों का विकास होता है। जहाँ विद्यालयों में छात्र शिक्षा द्वारा अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त करते हैं, वहीं खेलों द्वारा जीवन का अनुभव प्राप्त करते हैं।
हमारे देश में खेलों के विकास एवं उन्हें विश्व स्तर पर लाने में हमारे प्रथम प्रधानमंत्री नेहरूजी का विशेष योगदान है। खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्र के स्तर पर पुरस्कार दिये जाते हैं। जैसे अर्जुन, एकलव्य, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद, राजीव खेल रत्न आदि। पुरस्कार के साथ
धनराशी भी दी जाती है। अच्छे खिलाडियों को राज्य सरकार और केन्द्र सरकार बैंक और कई कंपनियों में नौकरी दी जाती है। खिलाड़ियों को कई कंपनियाँ अपने प्रतिनिधि बना लेती है।
इस तरह खेलों द्वारा हम नाम के साथ-साथ धन भी कमा सकते हैं। सभी बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए। ताकि वे स्वस्थ रहे। कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
(ख) इंटरनेट एक वरदान
- प्रस्तावना
- अर्थ
- उपयोग
- उपसंहार
उत्तर:
प्रस्तावनाः इंटरनेट अनगिनत कंप्यूटरों के कई अंतर्जालों का एक दूसरे से संबंध स्थापित करने का जाल है। आज इनसान को खाना-पीना जितना जरूरी है, उतना ही इंटरनेट आवश्यक हो गया है।
अर्थ: इंटरनेट अनगिनत कंप्यूटरों के कई अंतर्जालों का एक दूसरे से संबंध स्थापित करने का जाल है। आज इनसान के लिए खान-पान जितना ज़रूरी है, इंटरनेट भी उतना ही आवश्यक हो गया है।
उपयोग: इंटरनेट द्वारा घर बैठे-बैठे खरीदारी कर सकते हैं। इससे दुकान जाने और घंटों तक खडे रहने का समय बच सकता है। इंटरनेट बैंकिंग द्वारा दुनिया की किसी भी जगह पर जितनी भी रकम भेजी जा सकती है। इंटरनेट की वजह से पैरसी, बैंकिंग फ्राड, हैकिंग आदि बढ़ रही है। इससे वक्त का दुरुपयोग होता है, बच्चे अनुपयुक्त और अनावश्यक जानकारी हासिल कर रहे हैं, इसलिए हमेशा सचेत रहना ज़रूरी होता है।
उपसंहार : इंटरनेट से युवा पीढ़ी उसके बाँहों में फँसे हैं। इससे समय का दुरुपयोग होता है और अनावश्यक जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसलिए आप लोगों को इंटरनेट से सचेत रहना चाहिए।
(ग) बेरोज़गारी
- विषय प्रवेश
- कारण
- उपाय
- उपसंहार
उत्तर (ग) बेरोज़गारीः प्रस्तावना, अर्थ, कारण, उपाय, उपसंहार आज हमारा देश बेकारी की समस्या के साथ गुज़र है। व्यक्ति काम करने के योग्य होते हुए भी उसे किसी भी प्रकार का काम नहीं मिलता है तो वह बेरोज़गार कहलाता है। बेरोज़गारी की समस्या देश की उन्नति में बाधक होती है।
बेरोज़गारी के अनेक प्रकार है। शिक्षित-अशिक्षित में बेरोज़गारी तो शहर और ग्रामीण दोनों भागों में देखा जा सकता है।
बेरोज़गारी का प्रमुख कारण बढ़ती हुई जनसंख्या से है। हमारे देश बढ़ती हुई जनसंख्या की तुलना में रोज़गारों के अवसरों में वृद्धि नहीं हुआ है। दोषपूर्ण शिक्षा पद्धति भी उसका एक प्रमुख कारण है।
आजकल बड़े पैमाने के उद्योगों में आधुनिक मशीनों का उपयोग हो रहा है। ऐसे में लघु व कुटीर उद्योग धंधों का बना माल, महँगा होता है, भला वह मशीनों का बराबरी कैसे कर सकता है।
बेरोज़गारी दूर करने के अनेक उपाय है। उनमें प्रमुख है शिक्षा पद्धति में सुधार लाना, उद्योग धंधों का विकास करना। जनसंख्या वृद्धि को रोकना। ग्राम विकास और कृषि सुधारना, अकर्मण्यता का अंत करना।
उपसंहार : सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी को रोज़गार उपलब्ध कराये। उसके लिए आर्थिक मदद, लघु-कुटीर उद्योगों हेतु प्रेरित कर महात्मा गाँधी के ग्राम स्वरोजगार के स्वप्न को साकार करना चाहिए।